फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, भाई ने पूर्व प्रधान पर लगाया हत्या का आरोप

Sun, 15 Jan 2023 06:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

भाई ने बताया कि गुलाब सिंह ने गांव के एक व्यक्ति को प्रधान का चुनाव का लड़ने के लिए ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। इसके कई साल बाद ही उसने महज 80 हजार रुपये ही लौटाए।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बबीना थाना इलाके के ग्राम कोटी निवासी गुलाब सिंह राजपूत (44) का शव गांव में ही एक पेड़ के सहारे फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक के भाई सुखराम ने एक पूर्व प्रधान पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


भाई ने बताया कि गुलाब सिंह ने गांव के एक व्यक्ति को प्रधान का चुनाव का लड़ने के लिए ढाई लाख रुपये उधार दिए थे। इसके कई साल बाद ही उसने महज 80 हजार रुपये ही लौटाए। इसे लेकर भाई का पूर्व प्रधान से विवाद चल रहा था। भाई ने बताया कि गुलाब सिंह शनिवार को गांव में आयोजित एक तेरहवीं से लौट रहे थे।

विज्ञापन

रास्ते में उनका पूर्व प्रधान से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद भी हुआ था। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। खोजबीन करने पर उनका शव पेड़ पर लटका मिला। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें