फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। सीपरी बाजार के कोट बेहटा गांव में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
कोट बेहटा निवासी सत्येंद्र यादव (24) अविवाहित था। वह अपने पिता के साथ काम में हाथ बंटाता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को गांव में आयोजित एक समारोह में सभी लोग गए थे लेकिन, सत्येंद्र उसमें शामिल होने नहीं गया। सत्येंद्र घर पर अकेला था। देर-रात जब परिजन घर लौटे तो सत्येंद्र कमरे की चौखट से गमछे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। दरवाजा खुला हुआ था। यह देखते ही परिजनों की चीख निकल गई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सीओ रामवीर सिंह और थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया लेकिन, मौत की वजह स्पष्ट नहीं हुई। उधर, परिवार के लोग उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सीपरी बाजार थाना प्रभारी के मुताबिक सत्येंद्र का मोबाइल भी बरामद हो गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें