फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले जनम मोहे बिटिया न कीजो: नाले में मिला दो माह की बच्ची का शव, भाई रियाज के साथ सुलाकर कपड़े धोने गई थी मां

Mon, 16 Jan 2023 07:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी/पूछ

सार

मां रिजवाना का कहना है वह बच्ची की बिस्तर पर सुला कर कपड़े धोने गई थी। करीब आधा घंटे बाद जब वह घर लौटी तो रिया बिस्तर पर नहीं थी। जबकि उसका बड़ा भाई रियाज उम्र 13 माह बिस्तर पर सोया था।
विज्ञापन
बच्ची और उसकी मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार दोपहर घर से लापता हुई दो माह की बच्ची का शव सोमवार को पुलिस ने घर के पीछे बने नाले से बरामद कर लिया। बच्ची के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। जिस तरह बच्ची का शव मिला उसे देखकर लग रहा था जैसे किसी ने उसे वहां ले जाकर रख दिया हालांकि किसी जानवर के भी लेकर जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत की वजह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन

पूछ के बावई रोड के पास नई बस्ती निवासी नसरुद्दीन उर्फ बेर की दो माह की बालिका रिया रविवार दोपहर करीब 11 बजे अचानक घर से लापता हो गई। उसकी मां रिजवाना का कहना है अंदर बने कमरे में बिस्तर पर सुला कर कपड़े धोने गई थी। करीब आधा घंटे बाद जब वह घर लौटी तो रिया बिस्तर पर नहीं थी। जबकि उसका बड़ा भाई रियाज उम्र 13 माह बिस्तर पर सोया था। रिया के गायब होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

सीओ स्नेहा तिवारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू कराई। झांसी से डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। पुलिस टीम ने घर के आसपास समेत रेलवे लाइन एवं खेतों में घर के अंदर बाहर सभी जगह तलाशा लेकिन, उसका सुराग नहीं लगा। वन विभाग के कर्मचारी भी बुलाए गए। सोमवार सुबह पास के नाले में तलाश के गोताखोरों को लगाया गया। गोताखोर ने करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव नाले के अंदर से बरामद कर लिया। बच्ची ने फुल पजामी, स्वेटर और सिर पर टोपा लगाया था। पुलिस के मुताबिक देखने से ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने बच्ची को बिस्तर से उठाकर पानी के अंदर रख दिया हो। उसके शरीर पर कोई खरोच नहीं था।
विज्ञापन

बच्ची वहां कैसे पहुंची, इसकी वजह साफ नहीं है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो सकेगी। पुलिस बारीकी से मामले की पड़ताल कर रही है। -स्नेहा तिवारी, सीओ, मोंठ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें