फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कुएं में मिला वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिजारी बम्होरी। लहचूरा थाना अंतर्गत ग्राम इटायल में घर से खेत के लिए निकले व्यक्ति का शव तीन दिन बाद कुएं में पड़ा मिला। ग्राम इटायल निवासी वीरेंद्र सैन (60) पुत्र गंगाप्रसाद सैन शुक्रवार को घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। शाम को घर नहीं लौटने पर परिजन ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। सोमवार को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर रामप्रसाद के कुएं में शव पड़ा है। परिजन ने वहां जाकर देखा तो वीरेंद्र मृत अवस्था में कुएं में पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि वीरेंद्र मानसिक रूप से कमजोर था। वह बिना बताए घर से निकल जाता था। कई कई दिनों तक घर नहीं आता था। आशंका है कि कुआं बिना मुंडेर का था, इसलिए वीरेंद्र रात में कुएं में गिर गया होगा। संवाद
विज्ञापन


::::
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें