फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कुएं में मिली तीन दिन से लापता युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झांसी। बबीना थाना इलाके में तीन दिन से लापता युवक की लाश कुएं में मिली। वह पैर फिसलने से हादसे का शिकार हुआ है।



बबीना के ग्राम खजराहा बुजुर्ग निवासी विष्णु प्रजापति (40) आटा चक्की चलाते थे। इसके अलावा वह मोटर बाइंडिंग का काम भी करते थे। तीन दिन पहले वह घर से किसी काम से निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। मंगलवार की शाम गांव के बाहर एक खेत पर बने कुएं में उसका शव उतराता मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार पैर फिसलने की वजह से विष्णु कुएं में गिर गए थे। उनके तीन बच्चे हैं। परिवार के जीवन-यापन की जिम्मेदारी उसके ही कंधों पर थी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें