फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 17 घंटे तक लश्कर एक्सप्रेस में सफर करती रही लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शव के पास मिले आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मुंबई से आगरा कैंट तक जाने वाली लश्कर एक्सप्रेस के शौचालय में एक लाश 17 घंटे पड़ी रही। दुर्गंध आने पर यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे को दी। इसके बाद ट्रेन के झांसी आने पर मशक्कत के बाद शौचालय का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। शव के पास से मिले आधार कार्ड के जरिये उसकी पहचान की गई है।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 12161 लश्कर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-11 के यात्रियों ने रेलवे को सूचना दी कि कोच के शौचालय से दुर्गंध आ रही है। शौचालय का दरवाजा खुल नहीं रहा है और अंदर कोई यात्री भी है। इस पर ट्रेन के शनिवार को 11.25 बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर पहुंचने पर डिप्टी एसएस एसके नरवरिया और रेल चिकित्सक डा. रविंद्र चौधरी जीआरपी की टीम के साथ कोच में पहुंच गए। शौचालय का दरवाजा पूरी तरह से बंद नहीं था। उसमें दो इंच का फासला था, जिससे झांककर देखने पर अंदर एक व्यक्ति पड़ा दिखाई दिया। इस पर लोहे की रोड फंसाकर दरवाजे को मुश्किल से खोला गया। अंदर लगभग चालीस साल का एक युवक पड़ा हुआ था। उसके नाक से खून बह रहा था, जबकि शरीर नीला पड़ चुका था। रेल चिकित्सक ने उसकी 16-17 घंटे पहले मौत होने का अनुमान जताया। बाद में शव की तलाशी लेने पर उसके पास से पांच हजार रुपये और आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड के जरिये शव की पहचान जिला जालौन के थाना रमपुरा निवासी महेश के रूम में की गई है। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस बीच लश्कर एक्सप्रेस तकरीबन डेढ़ घंटे तक झांसी स्टेशन पर खड़ी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें