फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला लापता का शव, पूरे इलाके में फैली सनसनी

Wed, 02 Nov 2022 12:16 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

एक लापता अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। मृतक छह बच्चों का पिता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार थाना इलाके में एक लापता अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक के पास पड़ा मिला। मृतक छह बच्चों का पिता था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सिर से पिता का साया छिन जाने से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन


सीपरी बाजार के प्रेमगंज निवासी हरीलाल (50) मजदूरी कर अपने परिवार का जीवन-यापन करता था। रविवार की शाम तकरीबन चार बजे वह जल्द वापस आने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन, इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। साले अजय ने बताया कि पुलिस के जरिये उन्हें शव के पोस्टमार्टम हाउस में रखे होने की जानकारी मिली। इस वहां पहुंचकर शिनाख्त की।

उन्होंने बताया कि पुलिस को हरीलाल का शव आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग के पास पड़ा हुआ मिला था। बहनोई की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा छह बच्चे हैं। घटना के बाद से सभी का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें