फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी के प्रेमी की हत्या कर जमीन में दफ्न की लाश, तीन साल से बीवी और युवक का चल रहा था अफेयर

Thu, 06 Jul 2023 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स ने पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसका शव जमीन में गाड़ दिया। युवक ने एक जुलाई को साले के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता और युवक के बीच तीन साल से अफेयर चल रहा था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में पत्नी के प्रेमी को पति ने परिजनों के साथ मिलकर मार डाला और जमीन में दफनाकर भाग निकला। पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद पति ने दफनाने वाली जगह की निशानदेही की है। पुलिस अब गड्ढा खोदकर शव निकलवाने की तैयारी में  है।
विज्ञापन


सीपरी बाजार के गोंदू कंपाउंड निवासी गोलू पुत्र जयराम के प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाली एक युवती से था । 3 साल पहले युवती की शादी उरई निवासी अवधेश कुमार पुत्र रामस्वरूप के साथ हो गई। शादी के बाद युवती अपनी ससुराल में जाकर रहने लगी। इस दौरान भी गोलू और युवती के प्रेम संबंध बने रहे। 

गोलू हर हफ्ते अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उरई चला जाता था। इसकी भनक युवती के पति और अवधेश को लग गई। उसने यह बात युवती के भाई मयंक को बताई।इसके बाद उन दोनों ने गोलू की हत्या करने की साजिश रच डाली। 1 जुलाई को गोलू अपनी प्रेमिका से मिलने उरई पहुंचा था। यहां दोनों पहले से घात लगाकर बैठे थे। 
विज्ञापन


गोलू की हत्या कर दी। मयंक ने गुमनावारा इलाके में पहले से ही गड्ढा खोद रखा था। यहां शव लाकर इन लोगों ने यहां दफना दिया और भाग निकले। उधर घर न लौटने पर गोलू के परिजनों ने सीपरी बाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। 
विज्ञापन

जांच पड़ताल के दौरान सुराग मिलने पर पुलिस ने अवधेश को उठा कर पूछताछ शुरू की। इसके बाद अवधेश ने गोलू को गुमनावारा में मंदिर के पास दफनाने की बात कबूल कर ली। पुलिस अवधेश को लेकर दफनाने वाले स्थान पर पहुंच गई है। सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक उसकी निशानदेही पर शव बरामद करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें