फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलवे डिविजन को शिकस्त देकर दातार नगर परवई ने किया फाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान पर खेली जा रही 53 वीं डॉ. वृंदावन लाल वर्मा क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर लीग के आखिरी मैच में टीआरएस ने जीत हासिल की। वहीं सेमीफाइनल मैच में दातार नगर परवई की टीम ने रेलवे डिविजन को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया।
सुपरलीग मुकाबले में एलवीएम क्रिकेट अकादमी ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टीआरएस की ओर से मोहित वाल्मीकि के 49, संतोष रावत के 26 व आरिफ इकबाल के 23 रनों की मदद से 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 146 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलवीएम की ओर से संजय कुशवाहा व अंश चौधरी ने दो दो, प्रियांक पुरोहित व रूपेश चतुर्वेदी ने एक-एक विकेट लिया। जीत के लिए 147 रन का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी एलवीएम की टीम के बल्लेबाज मोहम्मद अली ने 56 व कुशाग्र सिंह ने 45 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचाया लेकिन अंतिम ओवरों में टीआरएस के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी व बेहतरीन क्षेत्ररक्षण से एलवीएम क्रिकेट अकादमी की टीम 141 रन ही बना सकी। टीआरएस ने पांच रन से मैच जीत लिया। टीआरएस के गेंदबाज आशीष यादव ने दो, संतोष रावत, मोहित वाल्मीकि व राहुल कुशवाहा ने एक-एक विकेट लिया। मोहित वाल्मीकि को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच रेलवे डिवीजन व दातार नगर परवई बी के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर रेलवे डिवीजन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मुदस्सर खान के 59 गेंदों में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाए। कार्तिक कुशवाहा ने 21 रनों का योगदान दिया। रेलवे डिवीजन ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 128 रन ही बनाए। दातार नगर परवई बी की ओर से रिंकू कबूतरा, विजय गोहरे व रूपेश कबूतरा ने दो दो तथा धर्मेन्द्र व दिनेश कबूतरा ने एक एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दातार नगर परवई बी की ओर से अंकेश कबूतरा ने 36, अभिषेक कुमार ने नाबाद 32 व नवल कबूतरा के 23 रनों के सहयोग से 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से मैच जीता। रेलवे डिवीजन की ओर से हरजीत सिंह, अभिषेक शर्मा व मुदस्सर खान ने एक-एक विकेट लिया। रूपेश कबूतरा को प्लेयर आफ द मैच प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें