प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने के लिए किसानों ने पोर्टल पर दर्ज कराया ब्योरा जालसाजों ने चोरी कर लिया है। अब जालसाज किसानों को फोन कर उनसे बैंक खाते का ब्योरा मांग रहे हैं। कृषि विभाग ने किसानों से सतर्क रहने की अपील की है। सरकार द्वारा किसानों को प्रतिमाह पांच सौ रुपये किसान सम्मान निधि दी जाती है। इसके लिए किसानों को ब्योरा पोर्टल पर दर्ज किया गया था। ये ब्योरा जालसाजों ने उड़ा दिया है। वे किसानों को फोन कर उनसे एटीएम व बैंक खाते का ब्योरा मांग रहे हैं। उप कृषि निदेशक कमल कटियार ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को ये ब्योरा न दें। बैंक खास संबंधित सूचना, दस्तावेज विभागीय अधिकारी /कर्मचारी के अलावा अन्य किसी भी व्यक्ति को फोन या व्यक्तिगत तौर पर न दें। इस सूचना का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। किसान अपनी समस्या का समाधान फोन नंबर 0510 2442938 या मोबाइल नंबर 7651872736 पर करा सकते हैं।