फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दशरथ राजपूत ने हाथी से उतरकर थामा कमल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। लोकसभा चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेता और विधानसभा में प्रत्याशी रहे दशरथ सिंह राजपूत ने रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष के समक्ष भाजपा का दामन थामा।
साल 2022 में हुए विधानसभा के चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने करारी निवासी दशरथ सिंह राजपूत उर्फ नन्ना को बबीना विधानसभा से प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में वे 31,500 वोट हासिल कर तीसरे नंबर पर रहे थे। चुनाव के बाद भी लगातार बसपा में सक्रिय बने हुए थे। उनके बसपा के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी तेजी से जारी थीं। लेकिन, इस बीच उन्होंने पाला बदल लिया। रविवार को कानपुर में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के समक्ष वे भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशरथ के बसपा में शामिल होने पर बसपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह अहिरवार ने कहा कि पहले वे लोकसभा का टिकट मांग रहे थे, लेकिन बाद में उनकी गतिविधियां पार्टी विरोधी हो चली थीं, जिससे बसपा ने उनसे किनारा कर लिया था। उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार ने कहा दशरथ के शामिल होने से पार्टी का कुनबा और बढ़ा हो गया है। भाजपा में उन्हें पूरा सम्मान मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें