फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चार चुनावों में जीत से दो कदम दूर रह गई थी साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
- झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर एक बार ही जीत सकी सपा
विज्ञापन

- पिछले चुनाव में बसपा के समर्थन से वोट तो बढ़ा, पर नहीं मिल पाई सफलता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी सात लोकसभा चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन पार्टी को जीत केवल एक ही बार हासिल हो पाई। हालांकि, चार चुनावों में साइकिल मुख्य मुकाबले में पहुंची, लेकिन जीत की मंजिल से दो कदम दूर रह गई। जबकि, पिछले चुनाव में पार्टी को बसपा का समर्थन हासिल था, जिससे पार्टी के वोटों में तो काफी इजाफा हुआ था, लेकिन विजय पताका फहराने में सपा कामयाब नहीं हो पाई थी।
जनता दल से अलग होने के बाद मुलायम सिंह यादव ने चार अक्तूबर 1992 को समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। पार्टी ने लोकसभा का पहला चुनाव सन 1996 में लड़ा था। इस चुनाव में झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र से सपा ने हरगोविंद कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया था। अपने पहले ही चुनाव में सपा इस सीट पर मुख्य मुकाबले में पहुंच गई थी। हरगोविंद को 1,34,152 वोट हासिल हुए थे और वे दूसरे नंबर पर रहे थे। इसके बाद 1998 के चुनाव में भी सपा ने हरगोविंद कुशवाहा पर ही दांव लगाया। इस चुनाव में भी साइकिल मुख्य मुकाबले में पहुंच गई थी। पार्टी प्रत्याशी हरगोविंद कुशवाहा 2,22,965 मत हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे थे। 1999 के चुनाव में भी सपा ने लगातार तीसरी बार हरगोविंद कुशवाहा को ही मैदान में उतारा, लेकिन इस चुनाव में पार्टी एक पायदान और नीचे सरक गई थी। 1,31,773 वोटों के साथ सपा तीसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन

साल 2004 में हुए लोकसभा के चुनाव में सपा ने अपने कद्दावर नेता चंद्रपाल सिंह यादव को चुनाव लड़ाया था। यह पहला चुनाव था, जब सपा ने इस सीट से जीत हासिल की थी। चंद्रपाल सिंह को 2,38,781 वोट मिले थे, उन्होंने बसपा प्रत्याशी बाबूलाल कुशवाहा को 26,298 मतों के अंतर से हराया था। लेकिन, इसके बाद 2009 में हुए लोकसभा के चुनाव में सपा अपनी जीत का क्रम बरकरार नहीं रख पाई। सपा ने फिर से चंद्रपाल सिंह यादव को ही प्रत्याशी बनाया था और वे 1,32,076 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। साल 2014 के चुनाव में सपा ने लगातार तीसरी बार चंद्रपाल सिंह पर दांव लगाया। चंद्रपाल 3,85,422 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।
जबकि, 2019 का चुनाव सपा और बसपा ने मिलकर लड़ा था। झांसी-ललितपुर संसदीय सीट सपा के खाते में गई थी। सपा ने पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह को मैदान में उतारा था। इस चुनाव में सपा 4,43,589 वोट हासिल दूसरे स्थान पर रही थी।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी के साथ मजबूती से खड़ी है सपा
सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बीच के दो चुनावों को छोड़ दिया जाए तो समाजवादी पार्टी के वोट हर चुनाव में लगातार बढ़ते आ रहे हैं। इससे जाहिर है कि पार्टी के जनाधार में कभी कमी नहीं आई, बल्कि यह लगातार बढ़ता ही गया। इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। गठबंधन में झांसी-ललितपुर सीट कांग्रेस के खाते में गई है। कांग्रेस प्रत्याशी का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ समर्थन कर रहे हैं। परिणाम सकारात्मक आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें