फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार 44 लोगों को वापस मिली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। साइबर ठगी के शिकार 44 लोगों को करीब 15 लाख रुपये की रकम साइबर थाना पुलिस ने वापस कराई। रकम पाकर सभी गदगद हो गए।
विज्ञापन

जिले में कई लोग साइबर अपराधियों की धोखाधड़ी का शिकार बने थे। इनमें कई की ऑनलाइन शॉपिंग व एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से रकम उड़ा दी थी। आईजी सुभाष सिंह बघेल व एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सभी मामलों के पड़ताल के लिए साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी विवेक त्रिपाठी को लगाया था। साइबर टीम के अथक प्रयासों के बाद कोेतवाली के दामोदर राय के 32,486 रुपये, मोहन सिंह के 2,799, रोशन आरा के दस हजार रुपये, राहुल अहिरवार के करीब 12 हजार, विष्णु साहू के 22 हजार, अमरपाल के करीब 35 हजार, बृजबिहारी के 21 हजार, शिवम वर्मा के दो लाख बीस हजार, महेंद्र चंद्र के 75 हजार, विमल कुमार तिवारी के 35 हजार, मोहित पाल के 23 हजार, दिनेश कुमार के 15 हजार, अजहर खा के करीब आठ हजार, पीयूष के दस हजार, गरिमा के सोलह सौ रुपये वापस दिलाए। इसी तरह बजरंग सिंह के 90 हजार, राहुल गुप्ता के दो हजार, राखी के आठ हजार, मंगलदास के साढ़े 25 हजार, शारदा पाठक के दो लाख 66 हजार, पीएन श्रीवास्तव के 60 हजार, आशीष पाल के 48 हजार, राहुल साहू के 42 हजार, नरोत्तम के 51 हजार, आकाश के 48 हजार आदि लोगोें की रकम वापस कराई गई। टीम में साइबर थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह, एसआई राहुल सिंह, नरेश कुमार, भानू प्रताप यादव, प्रिया पांडेय, सोनाली सिंह व सचिन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें