फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सीयूजीएल पाइपलाइन बिछाकर देगा दस हजार गैस कनेक्शन

Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में पाइपलाइन से गैस पहुंचाने के लिए सेंट्रल गैस यूपी लिमिटेड द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। इसके लिए महानगर के 12 क्षेत्रों को चयनित किया गया है। जिसमें शिवाजी नगर, नंदनपुरा, सीपरी बाजार, ईसाईटोला, रायगंज, प्रेमगंज, शांतिकुंज, खातीबाबा, मछली मार्केट, तालपुरा, वीरांगना नगर, राजपूत कॉलोनी में पाइपलाइन बिछाकर दस हजार घरों को कनेक्शन दिए जाएंगे।
इस संबंध में प्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि महानगर में सर्वे कराया जा रहा है, इन क्षेत्रों में 10 हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभी वर्तमान में 15500 परिवारों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन भुगतान ही करें उपभोक्ता
सीयूजीएल द्वारा जहां कनेक्शन दिए गए हैं, उन उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने का विकल्प दिया गया है। कंपनी के अधिकारियों के मुताबिक नकद भुगतान नहीं लिया जाता है, क्षेत्र में कई शिकायतें ऐसी आई हैं। इसके लिए गाइडलाइन जारी कर ऑनलाइन भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें