फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आचार्य विद्यासागर का गुणानुवाद करने उमड़ेगा सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जैन समाज के श्रेष्ठ संत आचार्य विद्यासागर को सर्व समाज के लोग विनयांजलि अर्पित करेंगे। महानगर में जगह-जगह विनयांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा। दीनदयाल सभागार में मुनि अविचल सागर महाराज के सानिध्य में श्रावक-श्राविकाएं आचार्यश्री को नमन करेंगे। वहीं करगुवां अतिशय क्षेत्र पर भी विनयांजलि सभा होगी।
विज्ञापन

संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज का 18 फरवरी को छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी डोंगरगढ़ में समाधिमरण हो गया था। इसकी खबर मिलते ही जैन समाज में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को महानगर में गुरुदेव के प्रति श्रद्धालु विनयांजलि अर्पित करेंगे। करगुवां जैन तीर्थ पर सुबह 9:30 बजे विनयांजलि समारोह का आयोजन होगा। जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन ने बताया कि 1988 में आचार्यश्री विद्यासागर महाराज ससंघ का आगमन करगुवां जैन तीर्थ पर हुआ था। पंचायत महामंत्री कमल जैन ने बताया कि बुंदेलखंड से गुरुदेव का गहरा लगाव था। इस मौके पर शिरोमणि जैन, अशोक जैन, जितेंद्र जैन, राजकुमार जैन मौजूद रहे।
वहीं दीनदयाल सभागार में दोपहर एक बजे से विनयांजलि समारोह होगा। इसमें मुनिश्री अविचल सागर महाराज अपने गुरु को विनयांजलि अर्पित करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह होंगे। प्रवीण जैन ने बताया कि समारोह में सर्व समाज के लोग गुरुदेव के प्रति विनयांजलि अर्पित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें