फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गरौठा में बारिश न होने से सूखने लगीं फसलें, किसान चिंतित

विज्ञापन
विज्ञापन
गरौठा। बारिश न होने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। बारिश की कमी से फसलें सूखने लगी हैं। किसानों ने बताया कि इस वर्ष फसलों के लिए पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। कस्बा एवं आसपास के क्षेत्रों में कई दिन से बारिश थम जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से बीज खरीदने के लिए धन की व्यवस्था कर बुआई की थी। इसके बाद उधार व अन्य माध्यमों से धन जुटाकर फसलों में दवा का छिड़काव कराया, लेकिन बरसात न होने से किसानों की फसलें सूखने की स्थिति में आ गई हैं। किसानों शासन - प्रशासन से समस्या का शीघ्र समाधान कराने व फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें