रात्रि में तालाब किनारे विचरण करते हुए मगर
- फोटो : अधिवेशन में रवाना होने से पहले जानकारी देते व्यापार मंडल के सदस्य।
ककरबई। ककरबई में भगवती स्वरूपानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के पास मौर्या तालाब में मगरमच्छ आ जाने से ग्राम वासियों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के पास मौर्या तालाब में कहीं से मगरमच्छ आ गया है। जो रात में तालाब से बाहर सड़क पर आ जाता है। इससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।लोग रात-रात भर जाकर अपने जानवरों की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग व पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार साहू ने बताया कि वन विभाग को सूचना दे दी गई है। संवाद
रात्रि में तालाब किनारे विचरण करते हुए मगर- फोटो : अधिवेशन में रवाना होने से पहले जानकारी देते व्यापार मंडल के सदस्य।