फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ग्राम धमना में निकला मगरमच्छ, वन विभाग ने पकड़कर शहजाद बांध में छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। विकासखंड बार मुख्यालय के नजदीक ग्राम पंचायत धमना में शनिवार की शाम पांच बजे के करीब गांव के रिहायशी इलाके में नाली में 6 फुट का मगरमच्छ दिखाई दिया। जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। कुछ ही देर में मगरमच्छ नाली से निकलकर बमोरी खड़ेत जाने वाली सड़क पर आ गया, लोगों ने जब शोर मचाया तो वह नाली के पास बैठ गया। गांव वालों ने तुरंत वन क्षेत्र अधिकारी अरुण कुमार अवस्थी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी ने वन विभाग के कर्मियों के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़कर शहजाद बांध में छोड़ दिया। इस अवसर पर वन विभाग की टीम में डिप्टी रेंजर सूर्य प्रकाश सेन, प्रतिपाल सिंह, देवीप्रसाद, कंमोदी रैकवार, दयाराम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें