फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधों पर लगाया जाए अंकुश

Thu, 30 Jul 2015 12:32 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने नगर में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को इस संबंध में व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में एसएसपी से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि विगत कुछ समय से शहर में व्यापारी व आम नागरिकों के साथ राहजनी, चोरी, चेन स्नैचिंग एवं वाहन चोरी जैसे अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे व्यापारी व आम जनमानस अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पुलिस व कानून की सक्रियता कम हो रही है। आपराधिक घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर अपराधियों को जेल भेजा जाए। साथ ही बिना नंबर की गाड़ी व टू व्हीलर पर तीन सवारी पर अंकुश लगाया जाए। प्रतिनिधि मंडल में कार्यवाहक अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा, प्रभूदयाल साहू, चौधरी फिरोज आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें