सीपरी बाजार थाने में गुरुवार को अजीबोगरीब मामला आया। दो युवतियां एक युवक से प्यार करने का दावा करते हुए झगड़ रही थीं, जबकि भेद खुलने के डर से युवक भाग गया। अंत में दोनों युवतियां बिना फैसला किए चली गईं।
पुलिस ने बताया कि मिशन कंपाउंड में किराए के मकान में रहने वाला एक युवक प्राइवेट नौकरी करता है। पहले वह किसी लड़की से प्यार करता था, इस दरमियान उसका दूसरी लड़की से संपर्क हो गया। युवक दोनों को प्यार का झांसा देकर मिलता जुलता रहा। किसी तरह से यह भेद खुल गया और दोनों लड़कियों को हकीकत पता चल गई। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी तक हो गई। दोनों अपने-अपने प्यार का दावा करने के लिए थाने चली आईं। वहीं, दोनों युवतियों के बीच विवाद होने की भनक लगने पर लड़का कमरा बंद करके चला गया। थाने पर दोनों युवतियों के बीच काफी बहस हुई मगर कोई निष्कर्ष नहीं निकला। जब पुलिस युवक को तलाशने गई तो वह नहीं मिला। इस पर पुलिस मकान मालिक को लेकर थाने आ गई। मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने हालात को देख किराएदार युवक को तीन दिन का अल्टीमेटम देकर मकान खाली करने के लिए कह दिया है। वहीं, थानाध्यक्ष कामता प्रसाद ने बताया कि दोनों लड़कियां स्थिति स्पष्ट नहीं होने की वजह से चली गई हैं।