फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक ने ग्वालियर में तोड़ा दम

Thu, 10 May 2018 12:37 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल थाना सीपरी बाजार इलाके में रहने वाले इबरान खान (29) की मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही मां व पत्नी की हालत बिगड़ गई। जिनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

दीनदयाल नगर निवासी इबरान खान बीते रविवार को अपने दोस्तों के साथ चार पहिया वाहन में सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने सागर गए थे। शाम को लौटते समय मालथौन के पास अटाकर्नेलगढ़ के पास बोलेरो ने टक्कर में मार दी थी।

गाड़ी में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को उपचार के लिए सागर लाया गया था। जहां हालत गंभीर देखते हुए इबरान को ग्वालियर रेफर कर दिया था। मंगलवार रात उपचार के दौरान इबरान की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह शव घर पहुंचते ही कोहराच मच गया। इसी बीच मृतक की मां व पत्नी की हालत बिगड़ गई। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें