फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आपे भिड़े, महिला की मौत

Sun, 02 Aug 2015 12:29 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्वालियर रोड स्थित पहूज नदी के पास शनिवार दोपहर दो आपे की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

रक्सा थानांतर्गत मबई सिजवा डेली निवासी राधे की पत्नी कमला, रामदास की पत्नी लीलावती व उसका देवर अनरत सिंह मथुरा में गिर्राज जी की परिक्रमा लगाने गए थे। शनिवार को तीनों ट्रेन से लौटकर झांसी स्टेशन आए। यहां से आपे में सवार होकर वह घर जा रहे थे। रास्ते में विपरीत दिशा से तेजी से आ रहे आपे से भिड़ंत हो गई। टक्कर से सवारियों से भरा आपे पलट गया। आपे में सवार कमला सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि लीलावती व अनरत को चोट आई। हादसा होते ही मौके पर एकत्रित लोगों ने विपरीत दिशा से आने वाले आपे के चालक को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने चालक के साथ घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज में डाक्टरों ने कमला को मृत घोषित कर दिया, जबकि लीलावती व अनरत का उपचार किया। इस बीच मौका पाकर आपे चालक मेडिकल कॉलेज से भाग गया। सीपरी बाजार थाना पुलिस का कहना है कि हादसे में महिला की मौत होने की जानकारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें