फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Sat, 12 Mar 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
suicide, lalitpur news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
ललितपुर। नगर निवासी एक वार्ड ब्वाय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्णी कालेज के पीछे रहने वाले रामचरण रैकवार का पुत्र दीपक रैकवार आयुर्वेदिक अस्पताल में वार्ड ब्वाय का काम करता था। शुक्रवार को दीपक को उसके कमरे में छत के हुक से लटकता देख उसकी बहन ज्योति ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने दीपक को फांसी के फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि दीपक की शादी टीकमगढ़ निवासी युवती से हुई थी।

पिछले छह साल से उसका अपनी पत्नी से वाद चल रहा है। वाद टीकमगढ़ कोर्ट में लंबित है। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें