ट्रेन पकड़ने के लिए उरई से झांसी आ रहे उरई निवासी अर्पित गुप्ता को बड़ागांव के निकट ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। वह बंगलूरू में नौकरी करता था और दीपावली पर घर आया था।
उरई के रामनगर निवासी राधाकृष्ण गुप्ता का पुत्र अर्पित गुप्ता (27) बृहस्पतिवार की शाम वह अपने बड़े भाई दीपेश के साथ स्कूटी पर बैठकर झांसी आ रहा था। बड़ागांव के निकट एक होटल के आगे दीपेश लघुशंका करने लगा और अर्पित गाड़ी के पास खड़ा हो गया। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने अर्पित को रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया। छोटे भाई को मृत देख दीपेश अपने होश खो बैठा। हादसे को देख मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया।