फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ से क्षुब्ध छात्रा ने सल्फास खाकर दी जान

Fri, 16 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
छेड़छाड़ से क्षुब्ध छात्रा ने सल्फास खाकर दी जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
छेड़छाड़ से क्षुब्ध छात्रा ने सल्फास खाकर दी जान
विज्ञापन

एरच। छेड़छाड़ से क्षुब्ध छात्रा ने जहर  खाकर खुदकुुशी कर ली। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गोकुल निवासी रतन सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनकी पुत्री मोहनी गुरसराय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी, पांच छह दिन पहले ग्राम के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी थी, इसकी जानकारी उनकी पुत्री ने घर पर आकर दी। पीड़िता कीमां शांति देवी ने आरोपी युवक के घर पर जाकर मामले की शिकायत की। घरवालों से शिकायत करना आरोपी को नागवार  गुजरा और उसने बृहस्पतिवार को दोपहर करीब एक बजे हैंडपंप से पानी भरकर लौट रही पीड़ित छात्रा व उसकी मां को अपने दोअन्य साथियों के साथ रास्ते में रोककर मारपीट कर दी। छेड़छाड़ और मारपीट की घटना से क्षुब्ध होकर उसकी पुत्री मोहनी (18 वर्ष) ने घर जाकर सल्फास की गोली खाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना परमौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता की तहरीर पर विक्की ,बंटी व नेपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें