फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल टैक्स कर्मियों ने चालक को पीटा

Wed, 02 Sep 2015 11:28 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ट्रक चालक ने रक्सा टोल टैक्स बैरियर कर्मियों पर मारपीट कर अस्सी हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कानपुर क्षेत्र के फजल गंज निवासी अमित दीक्षित का ट्रक अमेठी निवासी अशोक सिंह चलाता है। बुधवार की सुबह वह क्लीनर विनोद सिंह के साथ गुजरात से ट्रक लेकर गोरखपुर जा रहा था। ट्रेन में रुई व धागे लदे हुए थे। चालक का आरोप है कि रक्सा टोल बैरियर पर कर्मचारी ट्रक को ओवर लोड बताकर दो सौ रुपये मांगने लगे। उन्होंने टोल टैक्स के अलावा दो सौ रुपये देने से मना कर दिया। इस पर कर्मचारी ट्रक को जबरन तौल मशीन पर पर ले गए। तौल मशीन पर ले जाने के बाद कर्मचारियों ने उसके व क्लीनर के साथ मारपीट शुरू कर दी और उनके पास रखे अस्सी हजार रुपये छीन लिए। चालक ने मामले की जानकारी ट्रक मालिक के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज में रहने वाले दोस्त आनंद गुप्ता को दी। बाद में आनंद गुप्ता ने चालक व क्लीनर के साथ रक्सा थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में पीड़ित एसएसपी से मिले। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें