फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Thu, 12 May 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
temple thief, jhansi hindi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। कोतवाली थानांतर्गत नझाई बाजार के अयोध्या रामराजा मंदिर में हुई चोरी का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एक बदमाश को गिरफ्तार करके चोरी का सामान बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी रामप्रकाश मिश्रा पुत्र श्रीदयाल मिश्रा ने बताया कि छह अप्रैल की रात को बदमाश मंदिर के ताले तोड़कर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण एवं माता जानकी के चांदी के मुकुट, कुंडल, किरीट, चांदी की थाली, दो चांदी के लोटे, आचमनी एवं तांबे के दो लोटे चुराकर ले गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।

एसपी सिटी गरिमा सिंह ने बताया कि मंदिर में चोरी करने वालों की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस ने बदमाशों की सुरागरशी शुरू कर दी। अहम सुराग हाथ लगने पर बुधवार को पुलिस ने सलीम पुत्र अब्दुल कादिर निवासी कलारी के पास राई का ताजिया को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मंदिर से चुराया गया पूरा सामान बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी उसने अकेले की थी। वह काफी समय से मंदिर में चोरी करने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें