फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों, पुलिस लाइन में बिना हेलमेट नो इंट्री

Mon, 04 Apr 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
helmet, jhansi news - फोटो : demopic
विज्ञापन
झांसी। आज से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों का थानों, पुलिस लाइन व जिला पुलिस कार्यालय में प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। खासतौर से पुलिस कर्मी निशाने पर होंगे, जिनके चालान काटे जाएंगे। एसएसपी ने बताया कि इसके संबंध में अधीनस्थों को आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसका कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने 31 मार्च को पदभार संभालने के साथ ही अधीनस्थों को निर्देश दिए थे कि थानों, पुलिस लाइन व जिला पुलिस कार्यालय में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को प्रवेश नहीं करने दिया जाए। सबसे पहले बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले पुलिस कर्मियों के चालान काटे जाएं। इस आदेश से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, जिसके चलते सोमवार से जांच अभियान चलाने का फैसला लिया गया।

एसपी देहात दिनेश सिंह ने शनिवार की शाम को बताया कि कप्तान के आदेश पर हेलमेट को लेकर सोमवार से सख्त अभियान चलाया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। थानेदारों से कहा गया है कि वह नजर रखें कि थाने के अंदर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन लेकर कोई प्रवेश न करेे, खासतौर पर पुलिस कर्मी।
विज्ञापन


हेलमेट खरीदकर लाओ वाहन ले जाओ
यातायात प्रभारी सुभाष यादव ने रविवार की सायं इलाइट चौराहा पर हेलमेट को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को पकड़ा। उन्होंने उनके वाहन साइड में खड़े करवा दिए और शर्त रख दी कि जब वह हेलमेट लेकर आएंगे तभी वाहन छोड़े जाएंगे। इसके बाद सभी 22 लोग मजबूर होकर हेलमेट खरीदकर आए और लगाकर गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें