फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौंपे सबूत, रंजिशन फंसाने का लगाया आरोप

Mon, 06 Aug 2018 01:19 AM IST
amarujala
विज्ञापन
police, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
कारोबारी संजय वर्मा की गाड़ी पर फायरिंग में नामजद नौ में से तीन आरोपियों के परिजनों ने मामले की जांच कर रहे थाना नवाबाद प्रभारी को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं। इसमें दावा किया गया है कि घटना के वक्त तीनों आरोपी जिले के बाहर थे। उन्होंने तीनों को रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कोतवाली के बड़ाबाजार स्थित वासुदेव इलाके में रहने वाले संजय वर्मा पर पिछले माह कचहरी चौराहे पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। हमले में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद संजय वर्मा के पुत्र संचित वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली के चतुरयाना निवासी सोनू गेड़ा, रिंकू गेड़ा, बॉबी गेड़ा और लकारा निवासी अंगद गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर, ऊधम गुर्जर, राघवेंद्र गुर्जर, शिवेंद्र गुर्जर, पुष्पेंद्र गुर्जर व तीनों अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। रविवार को घटना के आरोपी सोनू गेड़ा, रिंकू गेड़ा और बॉबी गेड़ा के परिजनों ने पुलिस को कुछ सबूत दिए। इसमें परिजनों ने दावा किया कि घटना के वक्त सोनू गेड़ा गोवा में और संदीप व रिंकू भोपाल में थे।
तीनाें आरोपियाें के परिजनों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर सीसीटीवी फुटेज सौंपे जाने के बाद रंजिशन फंसाने का आरोप लगाया है। नवाबाद प्रभारी निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें