डीआईजी शरद सचान ने बुधवार को हेलमेट लगाए बिना एस्कॉर्ट कर रहे चीता मोबाइल के पुलिस कर्मियों के चालान कटवा दिए।
डीआईजी श्री गुरु हरकिशन महाविद्यालय में आयोजित यातायात जागरूकता गोष्ठी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी गाड़ी के आगे टीएसआई की गाड़ी थी, जिन्हें चीता मोबाइल के एस्कॉर्ट कर रही थी। चीता मोबाइल जैसे ही महाविद्यालय के पास रुकी, वैसे ही गाड़ी से उतरे डीआईजी ने उन्हें नजदीक बुलाया। हेलमेट नहीं पहनने पर पूछा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उनका चालान काटने के आदेश दिए।