फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंध बने कोमल का ‘काल’

Thu, 07 Jul 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम टांडा में हुई आदिवासी व्यक्ति की हत्या का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मृतक कोमल सिंह के हत्यारोपी की पत्नी से अवैध संबंध थे, इसी कारण उसने हत्या कर उसके शव को दफना दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी मौके से फरार है।
विज्ञापन


ललितपुर नगर के मवेशी बाजार निवासी कोमल आदिवासी (40) ग्राम टांडा में अपनी बहन के घर रहता था और गांव के ही सुनील कुमार के खेतों की रखवाली का काम करता था। रविवार को सुनील ने पुलिस को बताया कि उसका नौकर शनिवार को फावड़ा लेकर खेत पर गया था। दोपहर दो बजे तक वह जानवरों के लिए चारा लेकर हनीं आया तो उसकी बहन के घर व अन्य स्थानों पर जाकर तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला था।

रविवार सुबह उसका भाई राजेश खेत गया तो वहां से करीब 50 मीटर दूर बबूल के पेड़ के नीचे मिट्टी का ढेर लगा था। नजदीक जाकर देखा तो मिट्टी से कोमल के पैर दिखाई दे रहे थे। सुनील की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


एसपी देहात अरुण कुमार दीक्षित ने बताया पड़ताल से पता चला कि कोमल की हत्या गांव के ही संतोष आदिवासी ने की है। पूछताछ करने पर संतोष ने बताया कि एक जुलाई को उसे पता चला कि कोमल के उसकी पत्नी से अवैध संबंध है, जिस पर उसने हत्या करने का फैसला कर लिया। दो जुलाई की दोपहर 11-12 बजे कोमल नहर के किनारे बबूल की झाड़ियों की छाया के नीचे बैठा था। उसने मौके पर पहुंचकर जेब से शराब निकाली और दोनों ने पी।

इस दौरान गांव का अमर सिंह आ गया, जिसने दारू नहीं पी। जब कोमल नशे में हो गया तो उसी के फावड़ा से प्रहार किया। जब वह गिर पड़ा तो सीने पर प्रहार करके मौत के घाट उतार दिया, इसके बाद अमर सिंह की मदद से गड्ढा खोदकर लाश को दबा दिया। एसपी देहात ने बताया कि संतोष की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस अमर सिंह को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें