झांसी। शासन के निर्देश पर झांसी जेल में बंद माफिया सरगना मुन्ना बजरंगी को शनिवार की शाम कड़े पहरे के बीच पीलीभीत जेल के लिए रवाना किया गया।
मुन्ना बजरंगी 24 सितंबर 2015 से झांसी जेल में बंद था। हाल में शासन ने माफियाओं को अन्य जनपदों की जेलों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार की शाम साढ़े छह बजे मुन्ना बजरंगी को पुलिस के कड़े पहरे के बीच पीलीभीत के लिए रवाना किया गया। उसके साथ दो गाड़ियों में दो इंस्पेक्टर, चार सब इंस्पेक्टर व पुलिस के जवान भेजे गए।