फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति हड़पने को कर दी महिला की हत्या

Thu, 18 Jun 2015 12:36 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संपत्ति हड़पने के बाद महिला की हत्या करने के आरोप में एक परिवार के दो सदस्यों समेत अन्य लोगों के खिलाफ नवाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नवाबाद थाने में दी तहरीर में सिविल लाइन स्थित फ्लावर कंपाउंड निवासी प्रखर बुधौलिया ने बताया कि बड़ा बाजार निवासी संजय वर्मा उनके घर अक्सर आया करते थे। विगत दस मई 2015 की रात संजय व उनके कुछ साथी बंदूकें लेकर उनके घर आए। उस समय उनकी मां श्रीमती प्रियंका बुधौलिया पत्नी स्व आनंद कुमार छोटे भाई विनायक (7) के साथ घर पर थीं। रात में मां व उक्त लोगों के बीच बहस हुई। इस दौरान उनके छोटे भाई को डांट के दूसरे कमरे में भेज दिया गया। छोटा भाई डर सहमकर दूसरे कमरे में जाकर सो गया। सुबह उठने पर छोटे भाई ने देखा उनकी मां मृत पड़ी थी। मां की हत्या कर दी गई थी। आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने दबाव बनाकर मां का पोस्टमार्टम तक नहीं होने दिया। आरोपी पिछले चार माह से उनकी मां के साथ मारपीट कर रहा था। फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनकी संपत्ति भी हड़प ली थी। उनकी मां के एकाउंट में जो पैसा था उसे भी छल पूर्वक ट्रांसफर कराके संजय की पारिवारिक सदस्य सीमा वर्मा द्वारा खाते से निकाल लिया गया था।  तहरीर में यह भी शक जताया गया कि प्रार्थी के पिता स्व डा आनंद बुधौलिया की सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। यह हादसा भी षड्यंत्र के तहत हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें