फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौरंग माफिया ने की फायरिंग, तीन घायल

Thu, 17 Mar 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
firing, jhansi news - फोटो : demo pice
विज्ञापन
झांसी/जालौन। डकोर थाने के गांव बंधौली में वाहनों के लिए रास्ता नहीं मिलने की बात पर मौरंग माफिया ने ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी जिसमें तीन लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने बंधौली घाट पर धावा बोलकर तीन ट्रक, एक बोलेरो और दो मोटरसाइकिलें फूंक दीं। बवाल शांत कराने पहुंचे पुलिस कर्मियों पर हमला बोल उरई-राठ मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर डीएम व एसपी फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश कर दिये हैं। झांसी रेंज के डीआईजी ने मौका मुआयना करके आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस मामले में एक सिपाही का नाम सामने आने पर उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


घटना की शुरुआत बंधौली गांव से हुई। गांववालों का आरोप है कि मोंठ (झांसी) का एक दबंग यहां मौरंग का अवैध खनन कराता है। डकोर थाने का सिपाही धर्मेंद्र सिंह उसका तरफदार है। बुधवार सुबह 7.30 बजे बंधौली निवासी लखचंद (22) पुत्र गुलाब सिंह, प्रान सिंह (36) व गजेंद्र सिंह ट्रैक्टर लेकर गांव पहुंचे और वहां खराब हुए ट्रक की मौरंग ट्राली में भर रहे थे। इससे अन्य वाहन घाट की ओर नहीं जा पा रहे थे।

इसकी जानकारी पर सिपाही धर्मेंद्र सिंह व उसका एक साथी कई बंदूकधारियों को लेकर मौके पर पहुंचा। जब उनसे मौरंग लोड होते ही वाहन हटा लेने की बात कही गई तो उन्होंने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

आरोप है कि दबंगों ने सिपाही के इशारे पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से लखचंद, प्रान सिंह व गजेंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। इस पर घायलों के परिजनों व ग्रामीणों ने सिपाही व उसके साथ आए लोगों की धुनाई कर दी। उनके भागने के बाद ग्रामीणों ने घाट पर लगे बैरियर व झोपड़ी में आग लगा दी। तीन ट्रक, एक बोलेरो व दो बाइकें भी आग के हवाले कर दीं। सूचना पर आई डकोर थाना पुलिस को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इसके बाद उरई-राठ मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही डीएम रामगणेश, एसपी एन कोलांचि पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने आरोपी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें