फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन देने के नाम पर ठगी, कंपनी भागी

Fri, 21 Oct 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fraud jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
एक जालसाज कंपनी ने लोन दिलवाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ठगे और चंपत हो गई है। पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत नवाबाद थाना पुलिस से की है। 
विज्ञापन

एक  कंपनी ने अपना कार्यालय जीवनशाह तिराहा के पास खोला। कंपनी के एजेंटों ने देहाती इलाकों में एक लाख रुपये का लोन दिलवाने का प्रचार प्रसार किया। लोगों से कहा गया कि छह हजार रुपये जमा करने पर कंपनी एक लाख रुपये का लोन दिलवाएगी। लोन ढाई हजार रुपये प्रतिमाह किश्त की किश्त देकर चुकाना होगा। झांसे में आए तमाम ग्रामीणों ने छह हजार रुपये जमा करवाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया। पंजीकरण कराने वालों से कहा गया कि 21 अक्तूबर को उन्हें लोन दिया जाएगा। इसके चलते बृहस्पतिवार को जब लोग कार्यालय पर पहुंचे तो वहां पर ताला लगा देखकर पैरों से जमीन खिसक गई। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि कार्यालय बुधवार से बंद पड़ा है। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी है। थानाध्यक्ष नवाबाद का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें