फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखराज से राजीव और संजय की जान को खतरा: उमा

Sun, 22 Apr 2018 02:00 AM IST
amarujala
विज्ञापन
uma, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने लेखराज सिंह यादव से विधायक राजीव सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे को जान का खतरा बताया हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को विधायक की सुरक्षा बढ़ाने और जिलाध्यक्ष को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पत्र लिखा हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लेखराज सिंह सामान्य अपराधी नहीं है, उस पर हत्या, लूट, डकैती के तमाम केस दर्ज हैं तथा वह पिछली सरकार के संरक्षण में बचा रहा। विधायक राजीव सिंह और जिलाध्यक्ष संजय दुबे लगातार उसको पकड़ने के लिए पुलिस को प्रेरित कर रहे थे। इस अपराधी को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू होती, उसी समय पुलिस विभाग को कलंकित करने वाले मऊरानीपुर इंस्पेक्टर के कृत्य ने पूरी घटना को नया मोड़ दे दिया।

बर्खास्त किए गए इंस्पेक्टर तथा अपराधी के बीच में जो बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ वह दुर्भावनापूर्ण तरीके से दिखाया गया। अपराधी से सहानुभूति रखने वाले कुछ नेताओं ने मीडिया में उस पूरे तथ्य को गलत तरीके से पेश किया। यह अपराधी बबीना और मऊरानीपुर विधानसभा में अपना खौफ पैदा किए हैं। चूंकि, यह जघन्य अपराधी अभी भी फरार है। इसलिए विधायक की सुरक्षा बढ़ाई जाए और जिलाध्यक्ष को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए तुरंत आवश्यक कदम उठायें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें