फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के जेवरात से भरा बैग मिला

Thu, 26 Jul 2018 12:48 AM IST
amarujala
विज्ञापन
thief, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कर्मियों को लाखों रुपये के जेवरात से भरा बैग मिला। पड़ताल के बाद यात्री को बुलाकर बैग सुपुर्द कर दिया। यात्री ने ईमानदारी की तारीफ की। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक विमल कुमार पांडेय, आरक्षी राकेश कुमार मीना व विंध्याचल गश्त पर थे। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर 2/3 पर एक बैग लावारिस अवस्था में मिला। मौके पर ही यात्रियों से बैग की जानकारी ली, लेकिन पता नहीं चल सका। इसके पर डिप्टी एसएस एमएम निरंजन एवं जीआरपी के अरुणा के सामने बैग खोला गया। बैग में कपडे़, सामान, सोने की जंजीर, दो सोने के कंगन, दो सोने के कान की बाली, एक सोने का ब्रेसलेट और एक अंगूठी मिली। जिसकी कीमत लाखों में आंकी गई। इसके बाद एमसीओ से संपर्क कर जानकारी दी गई। बैग कलाचाटला, थाना प्यापली, तहसील जोन, जिला कर्नुल आंध्र प्रदेश निवासी लांस नायक बी आगंटी का निकला। थाने पहुंचे बैग के मालिक ने अपना पूरा सामान व आभूषण सही सलामत पाए। बैग को लिखा पढ़ी के बाद सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें