फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से ई-टिकट बनाने वाला पकड़ा

Sun, 25 Sep 2016 01:00 AM IST
Jhansi
विज्ञापन
अवैध रूप से ई-टिकट बनाने वाला पकड़ा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
आरपीएफ ने खुद की आईडी पर अवैध रूप से ई-रेल टिकट बनाने का कारोबार करने वाले हंसारी निवासी शैलेश जैन को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इलाइट चौराहे के निकट सुंदर मार्केट के अंदर जैन कंप्यूटर के संचालक व हंसारी निवासी शैलेश जैन ने रेलवे के आरक्षित टिकट बनाने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने आरक्षित टिकट बनाने के लिए लाइसेंस ले रखा था। लाइसेंस का अनुबंध खत्म हो चुका था। इसके बाद भी वह खुद की आईडी का कामर्शियल उपयोग करके अवैध रूप से लोगों के ई-टिकट बना रहा था। इस बात का पता आईआरसीटीसी को जांच में लग गया। आईआरसीटीसी से मिली सूचना के आधार पर शनिवार को आरपीएफ ने जैन कंप्यूटर पर छापा मारकर संचालक शैलेश को पकड़ लिया। इस दौरान आरपीएफ ने सात ई-टिकट, दो लैपटॉप, एक सीपीयू, छह एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, दो क्रेडिट कार्ड, 21,020 रुपये नकद व एक मोबाइल जब्त कर लिए। आरपीएफ ने आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इंसेट
इस तरह बना रहा था टिकट
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर आईडी बनाने के बाद व्यक्ति एक माह में दो बार ही यात्रा टिकट बना सकता है। अगर, वह खुद यात्रा नहीं कर रहा है तो सगे संबंधियों का टिकट भी अपनी आईडी से बना सकता है। मगर, शैलेश ने अपनी आईडी का कामर्शियल उपयोग शुरू कर दिया था। उसने दो से ज्यादा टिकट बनाने शुरू किए और वह जांच के घेरे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें