फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएनए जांच को भेजा सैंपल

Thu, 10 Dec 2015 01:35 AM IST
झांसी/ ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अगवा किशोरी को बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाने के मामले में पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं।
विज्ञापन


नवाबाद थाना क्षेत्र की एक किशोरी एक दिसंबर को गायब हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने दर्ज कराई थी। आरोपी ने उसे बंधक बनाकर हवस का शिकार बनाया था।

तलाश के दौरान पुलिस ने उसे चार दिसंबर को मुक्त करा लिया था। बाद में पुलिस ने बस स्टैंड से आरोपी अनीस खां को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर पीड़िता को परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के लिए नवाबाद पुलिस ने डीएनए जांच के लिए सैंपल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें