फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक पृष्ठभूमि के शराब सेल्समैन हटेंगे

Sun, 04 Jun 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
daru, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि यदि किसी शराब की दुकान पर आपराधिक पृष्ठभूमि का सेल्समेन काम कर रहा है तो उसे हटाया जाए। एसडीएम और सीओ क्षेत्र में भ्रमण करेंगे, ताकि अवैध शराब की बिक्री और ओवरलोडिंग पर पूर्ण रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में कानून व्यवस्था, मासिक कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए उन्होंने वाणिज्य कर विभाग को फटकार लगाई कि अनेक स्थान ऐसे हैं, जहां से मध्यप्रदेश से कर चोरी का सामान आता है। लेकिन, विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आबकारी विभाग की समीक्षा में कहा कि जगह- जगह कच्ची शराब की बिक्री हो रही है, इस पर रोक लगाई जाए। खनिज विभाग की कम वसूली पर उन्होंने पूर्व में जिला खान अधिकारी रहे आरबी सिंह के खिलाफ शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को निर्देश दिए कि जहां निर्माण हो रहा है, वहां पर जाकर सत्यापन करें कि कहीं स्टांप चोरी तो नहीं की गई है। इस मौके पर एडीएम विजय बहादुर सिंह, डीएफओ डा. एमके शुक्ला, सीएमओ डा. विनोद यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें