झांसी मुंबई रेलमार्ग पर पुलिया नंबर 9 पर अज्ञात युवक ओर युवती के शव मिले। ट्रेन की चपेट में आकर दोनों की मौत हुई है। अब मामला हत्या और आत्महत्या में उलझ गया है।
शव के पास से एक चादर और एक बैग मिला है। दोनों शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतका नीले और सफेद रंगे के कपड़े ओर मृतक युवक चेकदार शर्ट और खाकी रंग की पेंट पहने हुए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।