फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के आरोपी भेजा जेल

Fri, 29 Dec 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
jail, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस में सो रही महिला यात्री के साथ छेड़खानी करने वाले आईटीबीपी जवान को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

हजरत निज़ामुद्दीन से चलकर बंग्लुरू जाने वाली ट्रेन नंबर 22692 राजधानी एक्सप्रेस के कोच नंबर बी- 5 की 45 नंबर सीट पर गरौठा निवासी गजाधर सिंह झांसी के लिए यात्रा कर रहा था। इसकी पास वाली सीट नंबर 47 पर उरई में रहने वाली एक महिला यात्री भी यात्रा के दौरान सो रही थीं। इसी बीच गजाधर ने उससे छेड़खानी कर दी। महिला के शोर मचाने पर अन्य यात्री जाग गए और उसे पकड़ कर पीट दिया। कोच कंडेक्टर ने झांसी पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ को बुला लिया। जीआरपी ने रिपोर्ट दर्ज आरोपी को न्यायालय में पेश किया। यहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी आईटीबीपी में जवान हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें