फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की गला घोंट कर हत्या

Wed, 13 Jan 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बड़ागांव थानांतर्गत जौरी बुजुर्ग में खेत पर पानी लगाने गए एक युवक की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में युवक की पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


जौरी बुजुर्ग निवासी हरी सिंह का पुत्र सतेंद्र (30) सोमवार की शाम को पत्नी सविता के साथ खेत पर पानी लगाने गया था। दिन छुपने के बाद पत्नी घर पर आई और परिजनों को बताया कि सतेंद्र के पेट में तेज दर्द हो रहा है। सूचना पर परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां सत्येंद्र का शव पड़ा था। परिजन वहां से शव को लेकर घर आ गए।

अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। इसी दौरान परिवार के कुछ लोगों ने सत्येंद्र की गर्दन पर नोचने के निशान देखे। उन्होंने शव को गौर से देखा तो सत्येंद्र की पीठ व कमर पर भी नोच- खसोट के निशान थे। यह देख उनको अनहोनी की आशंका हुई। सविता से पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी।
विज्ञापन


गड़बड़ी की आशंका होने पर परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि सत्येंद्र की गला घोंट कर हत्या की गई है।

इस मामले में मृतक के पिता हरी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सविता व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। हत्या में शामिल दो और लोगों की धरपकड़ को छापे मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें