फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं अमजद को हैदराबाद पुलिस तो नहीं ले गई?

Mon, 18 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
kidnapping, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। प्रेमनगर थानांतर्गत मोहल्ला हरदौल से अपहृत अमजद खान की तलाश में जुटी पुलिस को कई अहम् सुराग हाथ लगे हैं, जिसके चलते रविवार को पुलिस की टीमों को हैदराबाद रवाना कर दिया गया। एसएसपी ने 48 घंटे में मामले का खुलासा करने का दावा किया है। हैदराबाद क्षेत्र में अपहृत अमजद एक संगीन वारदात में वांछित भी है, इस कारण वहां की पुलिस पर भी उसे उठाने का शक जाहिर किया जा रहा है।  
विज्ञापन


शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करते हुए वकील खान पुत्र बाबू खां ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अमजद खा (35 वर्ष) सुबह के समय दूध लेने के लिए जा रहा था, जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा तभी तीन-चार अज्ञात लोग उसे पकड़कर सफेद इनोवा में डालकर ले गए, जो सीपरी बाजार की तरफ से होकर भागी। इससे क्षेत्र के लोगों और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने वारदात स्थल का निरीक्षण करके परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस को रविवार को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे, जिसके चलते पुलिस की टीमों को हैदराबाद रवाना कर दिया गया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि रविवार की शाम को अपहृत के हैदराबाद के भवानीगढ़ थाना क्षेत्र होने के सुराग हाथ लगे हैं, जिसके चलते पुलिस संबंधित जिले की पुलिस सेलगातार संपर्क में बनी हुई है। बताते हैं कि अपहृत अमजद भवानी गढ़ थाना क्षेत्र में एक संगीन वारदात में वांछित आरोपी भी है।
विज्ञापन


पुलिस ने अपहृत के परिजनों और उसके परिचितों से पूछताछ करके कई तथ्यों को जुटाना शुरू कर दिया है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि अमजद के अपहरण के मामले में 48 घंटे के अंदर पुलिस के हाथ सफलता लग जाएगी और पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, पुलिस ने परिजनों के अलावा उनके कुछ नजदीकियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें