रेलवे ट्रैैक पर मिले शव की शिनाख्त हुई
झांसी। झांसी - भोपाल स्थित रेलमार्ग पर मिले शव की शिनाख्त अभिषेक (16) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
शुक्रवार को थाना प्रेमनगर स्थित बल्लमपुर के पास झांसी - भोपाल रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शनिवार को मृतक की शिनाख्त बिजौली निवासी अभिषेक के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह अभिषेेक घर से निकला था, इसके बाद पुलिस सेे शव मिलने की सूचना मिली थी। परिजनोें को नहीं पता कि अभिषेक रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और कैसे उसकी मौत हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।