फांसी पर लटका मिला शव
झांसी। थाना प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फांसी से लटका मिला। वह यहां एक व्यक्ति के घर में नौकरी करता था।
जालौन के थाना नदीगांव स्थित लोई गांव निवासी बलराम (40) थाना प्रेमनगर के दीनदयाल नगर निवासी मुलायम सिंह के यहां नौकरी करता था। बृहस्पतिवार की रात घर के पास नीम के पेड़ से लटककर उसने फांसी लगा ली। सुबह लोगों ने फांसी पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी।