फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली की मस्ती करने से रोकने पर बीयू में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
होली की मस्ती करने से रोकने पर बीयू में विवाद
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में ढोल के बीच एक-दूसरे को रंग लगा रहे छात्रों को सुरक्षा गार्डों के जरिए रोकने पर विवाद हो गया। छात्रों ने गार्डों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाते हुए कुलपति कार्यालय के बाहर हंगामा किया। बाद में पुलिस और शिक्षकों ने मध्यस्थता कर मामला शांत कराया। प्रभारी कुलानुशासक ने लाठीचार्ज की घटना से इंकार किया है।
होली का त्योहार नजदीक होने पर बाहर के विद्यार्थी अपने-अपने घरों को जाना शुरू कर दिए हैं। शनिवार को एलएलबी के विद्यार्थी ढोल बजाकर एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। उनके साथ में एमबीए के विद्यार्थी भी हो लिए और रंग लगाने लगे। ढोल की आवाज सुनकर कुलानुशासक मंडल के कुछ सदस्य सुरक्षा गार्डों के साथ उन्हें रोकने के लिए पहुंचे। इस बीच सुरक्षा गार्डों और छात्रों के बीच विवाद हो गया। छात्रों ने गार्डों पर लाठी चार्ज करने का आरोप लगाते हुए कुलपति कार्यालय के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ाता देख विश्वविद्यालय ने पुलिस बुला ली। पुलिस और शिक्षकों के हस्तक्षेप करने के बाद मामला शांत हुआ। प्रभारी कुलानुशासक डॉ. पुनीत बिसारिया ने बताया कि लाठीचार्ज करने का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। छात्र झूठ बोल रहे हैं। गार्डों से सिर्फ ढोल बजाने वालों को बाहर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

18, 19 को शिक्षण कार्य स्थगित
बीयू में बीते तीन दिन में हुए दो विवाद के बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 18 और 19 मार्च को कैंपस के विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी गई है। इस दौरान केवल शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। वहीं, अन्य कार्य यथावत चलते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें