फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली डकैती का हो सकता खुलासा-City

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी पुलिस ने आसपास के जिलों में डाला डेरा
विज्ञापन

झांसी। सराफा कारोबारी के घर हुई डकैती के मामले में खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस ने आसपास के जिलों में डेरा डाला लिया है। टीम ने डकैतों की तलाश के लिए कई संभावित जगहों पर छापेमारी भी की है, लेकिन हाथ खाली रहे। हालांकि पुलिस सूत्र मामले में जल्द सफलता मिलने की बात कह रहे है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौधरयाना निवासी सराफा कारोबारी पवन कुमार अग्रवाल के घर हुई डकैती कांड खोलने के लिए पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया। लेकिन, कही न कही पुलिस को अपने कमजोर तंत्र की वजह से अब तक सफलता हाथ नहीं लगी। रोज कोई न कोई नई तकनीक अपना कर डकैतों को पकड़ने का दावा कोतवाली पुलिस करती है पर अगले दिन हाथ में कुछ नहीं होता। फिलहाल, कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आसपास के जिले में संपर्क साध कर डकैतों की छानबीन की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस को कुछ हद तक सफलता हाथ लगी है। कई स्थानों पर दबिश देने का दावा भी कर रही है। दूसरी ओर सूत्रों की माने तो पुलिस को अब तक ऐसा कोई सबूत हाथ नहीं लगा है जो डकैतों को पकड़वा सके। घटना के बाद से लेकर अब तक पुलिस अंधेरे में तीर चलाने के बजाय कुछ नहीं कर रही है। यही कारण है कि डकैत अब तक पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन


लोकेशन मिलने के बाद पुलिस की विभिन्न टीम संभावित जगहों पर लगातार दबिश दे रहीं है। मामले में जल्द ही सफलता मिलने की संभावना है।
अजय पाल, कोतवाली प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें