फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम - विधायक की मां बनीं टप्पेबाजी का शिकार-Dehat

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक की मां के लाखों के जेवर ले गए बदमाश
विज्ञापन

झांसी। शहर में बेखौफ घूम रहे बदमाश मंगलवार की सुबह ग्वालियर रोड पर स्थित घर के पास से नगर विधायक रवि शर्मा की मां को बातों में उलझाकर तीन लाख के जेवरात लेकर भाग गए। अपने साथ हुई ठगी की जानकारी उन्हें कुछ देर बाद हुई। पूरी वारदात घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है।
ग्वालियर रोड स्थित बीकेडी के पास सिंचाई कार्यशाला के सामने नगर विधायक की मां शांति देवी रहती हैं। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे वे पूजा के लिए घर बाहर लगे फूल तोड़ रही थीं। इसी बीच एक युवक वहां आया और कहा कि माताजी क्राइम ब्रांच के अधिकारी आपको बुला रहे हैं। यह सुनकर वे घर के पास स्थित गली में खड़े एक बाइक सवार युवक के पास पहुंचीं। युवक ने उनको बताया कि थोड़ी देर पहले ही बदमाश एक महिला पर चाकू से हमला कर लूटपाट कर भाग गए हैं। आगे पुलिस चेकिंग कर रही है, इसीलिए आप जो भी जेवरात पहने हैं, उसे उतारकर अपने पास रख लें और कागज में लपेटकर जल्दी चली जाएं। यह सुनते ही वह घबरा गईं। उन्होंने गले में पहनी हुई सोने की जंजीर (जिसमें हीरे का लॉकेट था) और चार सोने की चूड़ियां उतार लीं। युवक से कागज लेकर उन्होंने लपेट कर रख लीं। इसी बीच युवक ने बातों में लगाकर कागज की पैकेट बदल दिया। विधायक की मां जल्दी में घर पहुंचीं और पैकेट अलमारी में रख दिया। पूजा करने के बाद तैयार होकर वह जेवरात उठाने पहुंचीं। जैसे ही उन्होंने कागज का पैकेट खोलकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पैकेट मेें दो पीतल की चूड़ियां थीं। सोने के जेवरात नदारद थे। उन्होंने इसकी जानकारी अपने पुत्र नगर विधायक रवि शर्मा को दी। सूचना पाकर स्वॉट टीम प्रभारी विजय कुमार पांडेय, नवाबाद प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। घर से कुछ ही दूरी पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। कैमरों में युवकों की चहलकदमी और घटना पूरी तरह नजर आ रही है।
विज्ञापन


साथी बदमाश से भी हुईं गुमराह
जिस समय विधायक की मां को बुलाया गया, उसी दौरान एक युवक को बदमाशों ने रोक लिया था। उसे भी आपराधिक घटना का खौफ दिखाकर जंजीर उतरवाई थी और कागज में रखकर उक्त युवक वहां से चला गया था। यह देखकर उनको युवक की बात पर भरोसा हो गया था। इसके चलते उन्होंने जेवरात उतारकर कागज के पैकेट में रख लिए। घटना से यह तो साफ है कि उक्त चेन उतारकर रखने वाला युवक भी उनके गिरोह का सदस्य होगा। विश्वास जीतने के लिए वह पास से निकला।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी घटनाएं
महानगर में यह पहली वारदात नहीं है। दो माह के भीतर बदमाश आठ से दस महिलाओं को निशाना बना चुके हैं। पिछले माह इलाहाबाद बैंक चौराहा के पास एक शिक्षिका को निशाना बनाकर जेवरात उतरवाकर भाग निकले थे। उसके पहले सीपरी बाजार इलाके में आर्य कन्या इंटर कॉलेज के पास भी वारदात को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन आज तक पुलिस एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें