आत्मदाह करने वाले कर्मचारी की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार को आत्मदाह करने वाले वाले सिंचाई विभाग कर्मचारी की हालत नाजुक बनी हुई है। कर्मचारी का गंभीर हालत में उपचार जारी है। पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
सिंचाई विभाग की अनुसंधान एवं नियोजन शाखा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रतन लाल रायकवार (40) ने कार्यालय परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। कर्मचारी रतन लाल ने विभाग के अधीक्षण अभियंता पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार गुप्ता ने आरोपों को नकार दिया था। वहीं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ सिंचाई विभाग ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व एसएसपी को ज्ञापन देकर अधीक्षण अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।